Move to Jagran APP

मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

हजारीबाग : मानसून की पहली बारिश ने ही निगम को आइना दिखा दिया। शहर में जगह-जगह जलजमाव, गली-कूचे ही नह

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 07:19 PM (IST)
मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

हजारीबाग : मानसून की पहली बारिश ने ही निगम को आइना दिखा दिया। शहर में जगह-जगह जलजमाव, गली-कूचे ही नहीं मुख्य सड़कें तक नालियों के कचरों से पट गई, गंदगी और दुर्गध ने सड़क पर लोगों का चलना तक मुहाल कर दिया। वहीं शहर के कई मुहल्लों कुम्हार टोली, भुईयां टोली, शिवपुरी, ओकनी, गांधी मैदान दक्षिणी में बारिश का पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। गलियों व मुहल्ले की सडकें तालाब में तब्दील हो गई। शहर का ये हाल देख नगर निगम की उदासीनता को प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखा, वहीं लोग अब अपना हाथ, जगन्नाथ की तर्ज पर बारिश के कारण हुए जलजमाव को दूर करने में जुटे दिखे। नगर निगम को कोसते हुए लोग अपने हाथों में कुदाल-फावड़ा लेकर सड़क को काटकर किसी प्रकार बारिश के पानी को हटाते दिखे। ओकनी मोहल्ले के संतोष यादव ने कहा कि नगर निगम टैक्स बढ़ाने व उसे वसूल करने में आगे रहता है, लेकिन लोगों को सुविधाएं प्रदान करने में पीछे है। बारिश का मौसम देख नालियों की सफाई का काम प्रारंभ किया गया है। अब बारिश प्रारंभ हो गया है, लेकिन शायद ही अब तक शहर की एक चौथाई नालियां भी साफ हो पाई है। निगम के द्वारा कराई जा रही है नालियों की सफाई बारिश के पानी से होनेवाले जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम के द्वारा नालियों की सफाई काम कराया जा रहा है। लेकिन देर से व मंथर गति से काम होने के कारण अब तक कुछ ही जगहों पर नालियों की सफाई हो पाई है। अब बारिश का मौसम आ जाने के बाद शायद ही नालियों की सफाई संभव हो पाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.