झारखंड में पत्नी पर शक में पिता ने दो मासूमों को जलाया
Father set fire to child. झारखंड में पत्नी पर शक में पिता ने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई।
जासं, दारु (हजारीबाग)। दारु थाना क्षेत्र के पुनाई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में कैलाश अग्रवाल ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने दो मासूम बच्चों प्रियांशु (तीन) और राजा (दो पर घर के अंदर ही केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें बड़े बेटे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे पुत्र राजा को हजारीबाग सदर अस्पताल में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, बच्चों को बचाने में मां सुनीता देवी भी जल गई, जबकि बच्चों का पिता कैलाश भी आग की चपेट में आ गया। उसके गर्दन और छाती में जलने से जख्म हो गया है।
कैलाश को दारु थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने में उसने बताया कि वह राजस्थान का निवासी है। दिल्ली के महिपालपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह पुनाई पंचायत के पुनाईटांड़ निवासी सुनीता (पिता बैजनाथ महतो) के साथ हुआ था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी और से है और दोनों बच्चे उसके नहीं किसी और के हैं। इसी शक में उसने दोनों बच्चों की हत्या केरोसिन से जलाकर करने का प्रयास किया। दिल्ली से वह रविवार को पुनाई आया था और पत्नी के साथ इसी मामले को ले विवाद हुआ था। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप