विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास-बहू के झगड़े में बलि चढ़ा 6 महीने का मासूम, हजारीबाग में पिता ने कुएं के पास पटका; मौत

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:41 PM (IST)

हजारीबाग के कटकमसांडी में सास-बहू के झगड़े के दौरान एक पिता ने कथित तौर पर अपने छह माह के बेटे ...और पढ़ें

6 महीने के मासूम की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

6 महीने के मासूम की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. हजारीबाग में पिता ने 6 माह के बेटे को पटका।

  2. सास-बहू के झगड़े के दौरान हुई यह दर्दनाक घटना।

  3. आरोपी पिता आकाश कुमार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा।

संवाद सूत्र,कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखण्ड के लुपुंग गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। मां और पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान कथित रूप से आवेश में आए पिता ने अपने छह माह के पुत्र अंश कुमार को उठाकर कुएं के पास पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, लुपुंग निवासी आकाश कुमार के घर में उसकी मां और पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आकाश कुमार कथित रूप से आपा खो बैठा और अपने मासूम पुत्र को पटक दिया। गंभीर चोट लगने के बाद स्वजन बच्चे को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 3.13.12 PM

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है।