Move to Jagran APP

सरकारी तंत्र की रीढ़ है कर्मचारी : डीसी

हजारीबाग : नगर भवन में रविवार को जिला स्तरीय सम्मेलन में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी संघ का प्रदेश सम

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 07:15 PM (IST)
सरकारी तंत्र की रीढ़ है कर्मचारी : डीसी
सरकारी तंत्र की रीढ़ है कर्मचारी : डीसी

हजारीबाग : नगर भवन में रविवार को जिला स्तरीय सम्मेलन में झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी संघ का प्रदेश समिति का गठन किया गया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन का उदघाटन किया। वहीं बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक शाही बतौर वक्ता कार्यक्रम में शामिल होकर कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उपायुक्त के कहा कि आप सब कर्मचारी सरकारी तंत्र की रीढ़ के समान है। आपको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। बतौर वक्ता सुशीला तिग्गा राज्याध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं अराजपत्रित कर्मचारी संघ के गोपाल शरण ¨सह, राज्य सचिव भूषण कुमार, सुनील थापा महासचिव एवं कुमारी चांदो विशेष रूप से उपस्थित थीं। गठित नई समिति में मुख्य संरक्षक महेंद्र किशोर प्रसाद को बनाया गया है। इसके अलावा संरक्षक महेंद्र प्रसाद दूबे, समानित अध्यक्ष शंकर प्रसाद, अध्यक्ष प्रेमचंद राम, उपाध्यक्ष गंगादास रजक, अनिल गोप, सैयद नकी अहमद, सुरेंद्र कुमार चौरसिया व अनिल कुमार शामिल है। इसके अलावा सचिव कुमार सुनील मिश्रा, संयुक्त सचिव जावेद, मिथलेश प्रसाद, नारायण रविदास, उमेश कुमार वर्मा, पंकज कुमार गांधी, कोषाध्यक्ष मोहन रजक, अंकेक्षक संपत महतो, कुमार राहुल शामिल है। सलाहकार समिति चंद्रशेखर प्रसाद राय, सूर्यदेव प्रसाद ¨सह, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, हरिनंदन प्रसाद, अनिल कुमार, केवल महतो, मिथलेश महतो, राजेंद्र तिवारी, राजबाबू ¨सह, बद्री प्रमाणिक, रामप्रवेश ¨सह शामिल है। इसके अलावा संघर्ष कोष पर्षद का भी गठन किया गया। इस समिति में अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद को बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह, शंकर प्रसाद शर्मा, बलराम प्रसाद, उदय कुमार ¨सह, र¨वद्र कुमार, सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव महेश कुमार स्वर्णकार, मनोज कुमार ¨सह, साजन कुमार, अविनाश कुमार, लखन कुमार, कोष प्रमुख अशोक पंडित तथा कार्यालय मंत्री महेश मंडल को बनाया गया है। जिला समिति में इन्हें सौंपा गया पदभार सम्मेलन में जिला समिति का भी गठन किया गया। इनमें शंकर प्रसाद को सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष प्यारेचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष छोटू कुमार ठाकुर, धीरज कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, सचिव मोहन रजक, संयुक्त सचिव अमरनाथ गुप्ता, उपेंद्र कुमार, शैल देवी, बालमुकून्द राम, अनुज कुमार, लाला राम रविदास, तथा कार्यालय मंत्री महेंद्र राणा को बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.