विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: हजारीबाग में 25 हाथियों को देख मची अफरा-तफरी, तीन युवक कुएं में गिरे

Published: Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM (IST)

हजारीबाग जिले के दारूचुरचू और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद 25 हाथियों का झुंड टाटीझरिया पहुंचा। हाथियों ...और पढ़ें

हजारीबाग में 25 हाथियों को देख मची अफरा-तफरी (File Photo)
हजारीबाग में 25 हाथियों को देख मची अफरा-तफरी (File Photo)

संवाद सूूत्र, (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के दारू,चुरचू और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद 25 हाथियों का झुंड शनिवार को टाटीढरिया पहुंच गया।

इसके बाद झरपो,भराजो, अमनारी, खम्भवा और बांडी होते हुए बंशी गांव में धान की फसल को रौंदते हुए हरदिया-नारायणपुर के जंगलों में जा डटे।

इससे पूर्व झरपो में हाथियों के झुंड देख किसानों में खलबली मच गई। सभी सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इधर, भागने के क्रम में झरपो के तीन युवक कुएं में गिर गए। हालांकि, सभी तैरना जाते थे, जिससे उनकी जान बच गई।