Move to Jagran APP

सहिया-सेविकाओं को रांची ले जा रही बस ट्रैक्टर से टकराई, 8 घायल Hazaribagh News

Jharkhand. घटना हजारीबाग के चरही एनएच-33 पर दोपहर को हुई। इस दुर्घटना में आठ सेविकाओं को चोट आई है। सभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 02:40 PM (IST)
सहिया-सेविकाओं को रांची ले जा रही बस ट्रैक्टर से टकराई, 8 घायल Hazaribagh News
सहिया-सेविकाओं को रांची ले जा रही बस ट्रैक्टर से टकराई, 8 घायल Hazaribagh News

कोडरमा, जासं। कोडरमा से सहिया सेविकाओं को रांची ले जा रही बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई है। घटना हजारीबाग के चरही एनएच-33 पर यूपी मोड़ के पास दोपहर को हुई। इस दुर्घटना में आठ सेविकाओं को चोट आई है। सभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों काे नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सहिया सेविकाएं रांची में कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं।

loksabha election banner

कोडरमा से गोलू बस सेविकाओं को लेकर रांची जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसआइ बुधवा तिर्की जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्वयं घायल महिलाओं को बस से निकालकर अपने वाहन से मांडू सीएससी ले गए। सभी महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.