बिरहोर टोला में कंबल व अनाज का वितरण
हजारीबाग : विष्णुगढ़ प्रखंड के बीलांडी व चलंगा, टाटीझरिया प्रखंड के बिरहोर टोली एवं
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 07:28 PM (IST)
हजारीबाग : विष्णुगढ़ प्रखंड के बीलांडी व चलंगा, टाटीझरिया प्रखंड के बिरहोर टोली एवं कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार बिरहोर टंडा, केरेडारी प्रखंड के पगार बिरहोर टोला, पदमा प्रखंड के बंदरबेला, चलकुशा प्रखंड के बिरहोर टोला, डाडी प्रखंड के बलसगरा सहित बिरहोर टोला घंघरी में भी बिरहोर परिवार के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। दारू प्रखंड के जरगा में बिरहोर परिवार के लोगों के बीच कंबल तथा आदिम जनजाति डाकिया योजना के तहत चावल का वितरण किया गया। साथ ही बख्शीडीह के हरिजन टोला में भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ दारू रामरतन कुमार वर्णवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें