क्षेत्र का विकास कराना पहली प्राथमिकता : अंबा
बड़कागांव : झारखंड कॉलेज में रविवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे की अध्यक्षत
बड़कागांव : झारखंड कॉलेज में रविवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई। बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो की। बैठक में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में विधायक मद से होने वाले विकास कार्यों पर जोर दिया गया। अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी कि रीढ़ हैं। कांग्रेस का मूलमंत्र क्षेत्र में विकास करना एवं कराना है। इस पर हम सभी लोगों को विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है। विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो, दशरथ कुमार, राजेश रजक, अनुज कुमार, तिरलोकी साव, श्याम कुमार भार्गव, मोहम्मद जमालुद्दीन, मोहम्मद असलम, छोटे खान, रामेश्वर राम, मनोहर तिवारी, सुरेश महतो, मोहम्मद जमाल, सीताराम राणा, प्रेमचंद साव, सहदेव पासवान, मोहम्मद मुस्लिम के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।