विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पथराव

By JagranEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 08:31 PM (GMT+05:30)

इचाक गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इस घटना में तीन लोग

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पथराव
प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पथराव

इचाक : गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात 11 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही इचाक पुलिस दर्जी मोहल्ला छोटी मस्जिद के पास पहुंची जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। माहौल शांत करने के लिए पुलिस रात भर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों समुदाय के तीन तीन उपद्रवी तत्वों को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ जेएसआई विजय कुमार पांडेय के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया। जिन उपद्रवी तत्वों को जेल भेजा गया मो. राजा (पिता शाहिद खान), मो. सवीर (पिता अली हसन), मो. सोएल (पिता मतलु) दर्जी मोहल्ला जबकि दूसरे समुदाय के गौतम कुमार (पिता मनोहर प्रसाद मेहता),अंतु कुमार (पिता सरयू प्रसाद मेहता) ग्राम गूंजा, नागेश्वर प्रसाद मेहता (पिता स्व महरु महतो) ग्राम बरवां थाना इचाक शामिल है। इसके अलावा 14 लोगों को मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि 60 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।