Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ 'खेला', इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें!

    Updated: Sun, 12 May 2024 01:49 PM (IST)

    हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के ससुर झामुमो के कद्दावर नेता मथुरा महतो गिरिडीह से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अब जेपी पटेल के बहनोई शिवलाल महतो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में जेपी पटेल के लिए चुनौती और भी कठिन होती जा रही है।

    Hero Image
    चुनाव से पहले झारखंड में फिर हुआ 'खेला', इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन (फोटो- जागरण)

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। विस्थापितों की लड़ाई लड़कर अपनी पहचान बनाने वाले शिवलाल महतो सह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के जीजा शिवलाल महतो ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। शनिवार को रांची में एक समारोह का आयोजन कर प्रदेश अध्यक्ष ने शिवलाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्ञात हो कि शिवलाल जेएमएम के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्व. टेकलाल महतो के दामाद है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले महतो 2005 में बड़कागांव विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े चुके है।

    वहीं, 2005 में हजारीबाग लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से भी चुनाव लड़े थे। 2014 में उन्हें बड़कागांव विधानसभा से झारखंड विकास मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया था।

    बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में कराया शामिल

    बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का पट्टा पहना कर शिवलाल महतो को पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मौजूद रहे।

    शिवलाल महतो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिवलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जो दायित्व देगी उस दायित्व का निर्वहन करूंगा और मोदी जी के 400 पार के आंकड़ों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दूंगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, विभाग ने जुर्माना भी लगाया

    'सोनिया गांधी कैसे जा सकती हैं अयोध्या...' CM हिमंत ने दिया ऐसा बयान, मचेगा सियासी घमासान!