आंगनबाड़ी केंद्र में मना सामुदायिक उत्सव
दारू : बाल विकास परियोजना के द्वारा पिपचो आँगन बाड़ी केंद्र में सामुदायिक उत्सव मनाया गया। बढवार, सुल
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 06:33 PM (IST)
दारू : बाल विकास परियोजना के द्वारा पिपचो आँगन बाड़ी केंद्र में सामुदायिक उत्सव मनाया गया। बढवार, सुल्तानी, पिपचो केंद्र की सेविका और सहायिका के द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म की गयी साथ ही दो बच्चों की मुँह जूठी भी की गयी। गर्भवती महिला को गांव में उपलब्ध हरी सब्जी और पौष्टिक आहार की भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अंजनी कुमारी, आरती कुमारी, मीणा सिन्हा, सरिता देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, कलीमुन निशा, यशोदा देवी सरिता देवी आदि मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें