आस्था का महापर्व छठ पर की गई घाटों की सफाई
विष्णुगढ़ : आस्था का महापर्व छठ पर विष्णुगढ़ की उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी की सफाई की गई
विष्णुगढ़ : आस्था का महापर्व छठ पर विष्णुगढ़ की उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी की सफाई की गई। पिछले तीन दिनों से जमुनियां नदी की सफाई का कार्य जारी है। सफाई के लिए नदी में जीसीबी उतारा गया। नदी स्थित छठ घाटों की खासतौर पर सफाई की गई। सफाई में विष्णुगढ़ मुखिया संजय कसेरा, जयप्रकाश ¨सह, जिला लोकतांत्रिक जनता दल अध्यक्ष दशरथ राय, बंटू साव, दिलीप सोनी, अजय साव, श्रीकांत साव, प्रयाग स्वर्णकार, डेगलाल साव, कैलाश साव, गणेश साव जुटे थे।विष्णुगढ़ नीचे बाजार स्थित बौलियांगंज में जमा कूड़े कचरे को साफ किया गया। सफाई में प्रवीण सोनी, सुधीर सोनी, पवन लहेरी, संजय सोनी, आशीष सोनी, संजय लहेरी, नकूल लहेरी शामिल थे। अचलजामो में मुखिया हरीश पटेल गांव के युवकों के साथ सफाई अभियान में सुबह से जुटे रहे। खरकी में भी ग्रामीणों ने तालाब की सफाई करने में सोमवार की सुबह से जुटे रहे।