विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में स्वास्थ्यकर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला, चौपारण के कई स्वास्थ्य केंद्रों में बदली तैनाती; देखें सूची

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:45 AM (IST)

हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के एएनएम व जीएनएम स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

चौपारण में एएनएम, जीएनएम स्वास्थ्यकर्मियों का तबादला।

चौपारण में एएनएम, जीएनएम स्वास्थ्यकर्मियों का तबादला।

HighLights

  1. चौपारण में एएनएम, जीएनएम स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण हुआ।

  2. लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों का तबादला।

संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत एएनएम एवं जीएनएम स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण और प्रतिस्थापन की सूची जारी की गई है।

इसके तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित कई स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल से प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।

जारी सूची के अनुसार, सीएचसी चौपारण में जीएनएम खुशबू कुमारी के स्थान पर सुमन केरकेट्टा, सुचिता कुमारी के स्थान पर सुमंती कुमारी, कीर्ति कुमारी के स्थान पर संजू कुमारी तथा रितिक रोशन के स्थान पर सुशाना केरकेट्टा को प्रतिस्थापित किया गया है।

वहीं, एएनएम में किरण कुमारी के स्थान पर सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी के स्थान पर विमला कुमारी, नीलम कुमारी के स्थान पर सोनी कुमारी, काजल कुमारी के स्थान पर रंजू कुमारी तथा संध्या सिंह के स्थान पर रेणुका स्वांसी की तैनाती की गई है।

प्रखंड के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेढ़ना में आरती कुमारी के स्थान पर पूनम कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। चयकला में प्रिया कुमारी के स्थान पर प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी के स्थान पर आरती कुमारी तथा जूही परवीन के स्थान पर सोनी गुप्ता को प्रतिस्थापित किया गया है। भूसणडीह में सोनी कुमारी के स्थान पर नीलम कुमारी और रंजू कुमारी के स्थान पर काजल कुमारी की तैनाती हुई है।

इसी तरह ठूठी में रेणुका स्वांसी के स्थान पर संध्या सिंह, प्रीति कुमारी के स्थान पर प्रिया कुमारी तथा उर्मिला कुमारी के स्थान पर वंदना कुमारी को पदस्थापित किया गया है। टिंटही में बबीता कुमारी के स्थान पर प्रेमलता तथा सुनीता कुमारी के स्थान पर इंदु कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। पांडेयबारा में प्रेमलता के स्थान पर बबीता कुमारी को तैनात किया गया है।

पीएचसी बसरिया में सुनीता कुमारी के स्थान पर इंदु कुमारी तथा विमला कुमारी के स्थान पर सुषमा कुमारी को प्रतिस्थापित किया गया है। रामपुर में वंदना कुमारी के स्थान पर उर्मिला कुमारी और अंबाजीत में इंदु कुमारी के स्थान पर सुनीता कुमारी तथा श्वेता राणा के स्थान पर सुलेखा सिन्हा की तैनाती हुई है।

दनुआ में सुलेखा सिन्हा के स्थान पर श्वेता राणा और रेणु कुमारी के स्थान पर बेबी कुमारी को पदस्थापित किया गया है। दुरागढा में बेबी कुमारी के स्थान पर रेणु कुमारी तथा प्रीति कुमारी के स्थान पर मीना साहा को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा हजारीधमना, सेलहरा और पीएचसी करमा से संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण का भी उल्लेख सूची में किया गया है। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: हजारीबाग, रामगढ़ के साथ तुपुदाना, टाटीसिलवे और कोकर में स्थापित होंगे नए प्रोजेक्ट

यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा में घर खरीदने का मौका, हजारीबाग में 24-25 अक्टूबर को लगेगा प्रॉपर्टी एक्सपो; मिलेंगे खास ऑफर