भाजपा ने कहा राष्ट्रहित में है सीएए
विष्णुगढ़ में मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष टुनू गोप ने सिटिजन एमेंडमेंट एक्ट
संसू, विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष टुनू गोप ने सिटिजन एमेंडमेंट एक्ट(सीएए) के समर्थन में प्रखंड पार्टी कार्यकत्र्ताओं की साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सीएए को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि यह एक्ट किसी खास समुदाय के विरोध में कतई नहीं है। विरोधियों के गलत बयानी से किसी को दिग्भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। एक्ट गैरकानूनी तरीके से देश में घुसपैठ करने वाले घुसपैठियों पर रोक लगाने के लिए है। विरोधी दलों द्वारा इसके विरोध में लगातार गलत बयानी की जा रही है। इससे उत्पन्न भ्रम की स्थिति से असमाजिक तत्वों को फायदा हो रहा है। असामाजिक तत्व एक्ट के विरोध करने के आड में तोडफोड करने पर आमदा है। एक्ट के विरोध में बेवजह रैली सभा का आयोजन की जा रही है। इसके रोकथाम को लेकर भाजपा एक्ट के समर्थन में लोगों के बीच खासतौर पर जानकारी देने में गंभीरता से जुटी है। उन्होंने एक्ट के समर्थन में विष्णुगढ़ के पुर्वी और पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष को हाट बाजार में नुक्कड सभा करने का निर्देश दिया। एक्ट के समर्थन में होने वाले कार्यक्रमों में सांसद और विधायक को खासतौर पर आमंत्रित करने को कहा गया है।बताया कि 12 जनवरी को हजारीबाग में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मेलन किया जाएगा। धनबाद में प्रमंडलीय स्तर पर मेगा रैली निकाली जाएगी। मेगा रैली निकाली जाने की तारीख की घोषणा जल्द तय की जाएगी।इसके अलावा राज्य के राजधानी रांची समेत पांच महानगरों धनबाद, जमेशदपुर, पलामू, दुमका में जन जागरण किया जाएगा। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा, 20 सूत्री अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, डोमन गुप्ता, नारायण महतो, किशोर कुमार मंडल, उपप्रमुख सुशील कुमार मंडल, विनोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, तुलसी सिंह, राम प्यारी देवी, शांति देवी, प्रकाश साव, रोहित स्वर्णकार, शंकर प्रसाद, स्वर्णकार, दीपक रजक, केदार प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।