लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने की चर्चा
हजारीबाग : झारखंड सरकार हर मोर्चे के पर विफल है। देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा झारखंड के पास है, फि
हजारीबाग : झारखंड सरकार हर मोर्चे के पर विफल है। देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा झारखंड के पास है, फिर भी यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रभारी हरेन्द्र गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। वे बहुजन समाज पार्टी के लोक सभा चुनावों को लेकर होने वाली चर्चा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उनसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। साथ ही कहा कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीति व सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएं। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सके। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीला देवी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए विनोद ¨सह व झुमन राम को जिला कमेटी का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं विनय रविदास को जिला सचिव बनाया गया। कार्यालय सचिव विनय सोनी को तथा जिला महासचिव लाल किशोर रविदास सहित अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।