Move to Jagran APP

भाजपा की बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 24 को

बड़कागांव : गुरुदयाल महतो सभागार भवन में रविवार को भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कि

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:37 PM (IST)
भाजपा की बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 24 को
भाजपा की बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 24 को

बड़कागांव : गुरुदयाल महतो सभागार भवन में रविवार को भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को बड़कागांव मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू ¨सह एवं संचालन युवा मंडल के मनीष पांडे के द्वारा किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते जुगनू ¨सह ने बताया कि 24 जून रविवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसमें बड़कागांव मंडल एवं उरीमारी मंडल के तमाम बूथों के प्रभारी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विधान सभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, खेमलाल महतो, देवंती देवी, कजरु साव, राजकुमार राणा, रवि कुमार, मनोज विश्वकर्मा, स्वरूप नारायण महतो, अशोक कुमार, राजेंद्र गुप्ता, यमुना महतो, तिला नाथ साव के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.