Move to Jagran APP

65 क्या.. 25 भी पार नहीं सकेगी रघुवर सरकार : आरपीएन

झारखंड प्रदेश झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:55 PM (IST)
65 क्या.. 25 भी पार नहीं सकेगी रघुवर सरकार : आरपीएन
65 क्या.. 25 भी पार नहीं सकेगी रघुवर सरकार : आरपीएन

जासं, हजारीबाग : झारखंड प्रदेश झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। घमंड से चूर सरकार यह भूल गइ कि जनता के वोट से सब कुछ तय होता है। भाजपा 65 पार का खोखला नारा दे रही है। हकीकत यह है कि सरकार 25 भी पार नहीं करेगी। महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं और सरकार बनाएगी। सिंह एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि सत्ता लोलूप भाजपा जीत में सहयोग लेने के लिए अपने पुराने मित्र आजसू व जेवीएम को अलग-अलग चुनाव लड़ावा रही है, जिससे रघुवर सरकार की नाराजगी वाले का भी वोट बरबाद हो जाए और भाजपा को फायदा हो लेकिन जनता उनके इरादों को समझ रही है। रघुवर राज में लोग भूख से मर रहे हैं, बेरोजगार युवा पलायन को और किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार पारा शिक्षकों, आंगनवाड़ी सेविकाओ, सहियाओं पर लाठी बरसा रही है। व्यापारी बेहाल हैं। सरकार ने युवाओं व अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं किया है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शिक्षा बदहाल है। चार हजार स्कूल बंद कर दिए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जहां भी चुनावी सभा में जाते हैं मूलभूत विषयों से इतर लोगों का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। इस चुनाव में हमने जो मैनिफेस्टो जारी किया है वह घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र के समान है। सरकार बनी सौ दिनों में वादा करेंगे पूरा महागठबंधन की सरकार बनते ही 100 दिनों के अंदर इन सबके साथ न्याय किया जाएगा। हर परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, 27 प्रतिशत पिछड़ों का आरक्षण, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम लागू करेंगे। मनरेगा कार्यक्रम को मजबूत किया जाएगा, हर पंचायत और गांव में गुणवत्तापूर्ण इंटरनेट सुविधा मिलेगी। 6 महीने के भीतर सरकारी रिक्तियों को भरने का काम किया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह, एआइसीसी के अजय शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रत्याशी डॉ. आरसी मेहता, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, डॉ जमाल अहमद, वीरेंद्र सिंह के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.