प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे कार्यकर्ता
संस हजारीबाग भारतीय जनता पार्टी के सदर पश्चिमी और पूर्वी मंडल का कार्यकर्ता सम्मलेन रविवार
संस, हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी के सदर पश्चिमी और पूर्वी मंडल का कार्यकर्ता सम्मलेन रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में पश्चिमी मंडल का बैठक डेमोटांड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सभागार में व पूर्वी मंडल का बैठक अमृतनगर हाई स्कूल स्थित जय प्रकाश नारायण मेमोरियल हॉल में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पार्टी के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर भारत माता की जयघोष के साथ किया गया। मंच का संचालन दोनों मंडलों के बैठक में पश्चिमी में मंडल अध्यक्ष सह मुखिया चौधरी प्रसाद साहू और पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया । आगामी विधानसभा चुनाव के लक्ष्य अब की बार 65 पार को लेकर बैठक के प्रभारी बीस सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वतंत्र होकर आदर्श आचार संहिता से पूर्व एक एक कार्यकर्ता सदर विधानसभा क्षेत्र के एक एक मतदाता का दरवाजा खटखटाते हुए उनतक अपनी पंहुच बनाने की अपील की।
वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से 65 पार के लक्ष्य को साझा करते हुए उनकी आगामी चुनाव में भूमिका का बोध कराते हुए कहा कि आगामी ढाई महीने का आपका समर्पण और निष्ठा ही इस निर्धारित लक्ष्य को ओर बढ़ा सकता है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याण और विकास के कार्यों के बदौलत आपको कहीं नजर झुकाकर नहीं बल्कि मतदाताओं से ह़क के साथ आंख से आंख मिलाकर वोट मांग मांगें। बैठक में विशेषरूप से सदर के नगर निगम के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, जिला कार्य समिति सदस्य प्रमोद सिंह, उमा पाठक सहित दोनों मंडलों के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।