Move to Jagran APP

भगवत कथा श्रवण से ही दुखों का अंत

चौपारण : ताजपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव प्रतिष्ठा परक हवनात्मक महारूद्र यज्ञ से

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:54 PM (IST)
भगवत कथा श्रवण से ही दुखों का अंत
भगवत कथा श्रवण से ही दुखों का अंत

चौपारण : ताजपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव प्रतिष्ठा परक हवनात्मक महारूद्र यज्ञ से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बन गया है। यज्ञ में पूरे विधान के साथ बनारस के आचार्य पं. दीपशंकर त्रिपाठी की देखरेख में पवित्र मंत्रोच्चार से पूरा इलाका पवित्र हो रहा है। वहीं संध्या पहर अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता प्राची देवी के श्रीमुख से कथा श्रवण व उनके दर्शन मात्र के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

loksabha election banner

प्रवचन के दूसरे दिन उन्होंने श्रीमद भगवत गीता के अनेक प्रसंगों की चर्चा की। हर प्रसंग के बीच संकीर्तण से भक्ति व श्रद्धा के बीच भक्त गण झूमते रहे। उन्होंने कहा कि भगवत गीता श्रवण मात्र से ही जीवन के समस्त पाप व दुखों का नाश हो जाता है। भगवत गीता का बखान किया कहा गरीब हों या अमीर, झोपड़ी में हो या महल में, जहां भगवत कथा होता है भजन होता है, वहां भगवन अपने आप आते हैं। भगवान साक्षात विराजमान होते हैं। ऐसे ही अमृतमयी कथा, आनंदमयी कथा भगवद्गीता का कथन है। भगवतगीता के कथा के दौरान भक्ति के दोनों पुत्र ज्ञान व वैराग्य का उदाहरण देते हुए भगवद्गीता श्रवण के लाभ की प्रस्तुति दी। बड्ी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष देर रात तक मानस प्रवचन का आनंद लेते रहे। इसके पूर्व यज्ञ समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दूसरे दिन प्रवचन मंच का उदघाटन थाना प्रभारी सुदामा कुमार ने किया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश केशरी, सचिव मंटु यादव, कोषाध्यक्ष हेमराज साव, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अशोक केशरी, संतोष चंद्रवंशी, अजय केशरी, बिनोद कुमार, रोहित जैन, राजेश गुप्ता, सन्नी अग्रवाल, ब्रजेश केशरी, अंशु चंद्रवंशी, बिनोद ¨सह, मनीष साहु, संतोष कुमार समेत बडी संख्या में यज्ञ समिति के सदस्य मेहनतरत हैं। मौके पर जिप सदस्य रामस्वरुप पासवान, ब्रहमर्षि समाज अध्यक्ष सुधीर ¨सह, गुलाबी यादव, म¨हदर ¨सह, प्रेम अग्रवाल, बसंत गुप्ता समेत कई मौजूद थे।

------------------------ बॉक्स...

विश्व में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार है लक्ष्य

शशि शेखर,

चौपारण : मानवता के विकास व ¨हदुत्व के प्रचार प्रसार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करना ही लक्ष्य है। उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय प्रवचन कर्ता प्राची देवी ने चौपारण में दैनिक जागरण से बात करते हुए कही। कहा कि हमारी संस्कृति काफी समृद्ध है। इसका प्रसार पूरे विश्व में करना है। उन्होंने धर्म व राजनीति के बीच संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि धर्म व राजनीति के बीच गहरा संबंध है। धर्म के बिना राजनीति अपंग है। राजनीति में धर्मनीति की आवश्यकता है। धर्म से नैतिक सुचिता का विस्तार होता है। नैतिक कर्म करने की शक्ति मिलती है। सही गलत फैसले की जागृति मिलती है। वहीं धर्म के प्रति युवा वर्ग के बढते रुझान पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि युवा वर्ग जागृत हो रहा है। धर्म से हमें सही करने की सीख मिलती है। यह पूछे जाने पर कि देश में कई युवा कथाकार सामने आ रहें हैं। बताया कि इससे भारतीय संस्कृति व धर्म का प्रचार बढ रहा है। बताते चलें कि युवा कथाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युरोप के कई देशों में रामकथा व भगवद्गीता का प्रवचन कर चुकी हैं। इन्होंने जबलपुर, मध्य प्रदेश के रानी दुर्गावती कॉलेज से पढ़ाई की हे। पिता डा. राजकिशोर शुक्ला की प्रेरणा से महज आठ साल की उम्र से प्रवचन कर रहीं हैं। बताती हैं कि विरासत में उन्हें यह सेवा करने का काम मिला है। उनके दादा भी प्रख्यात प्रवचनकर्ता थे। उनके समस्त प्रवचन का यू ट्युब व आस्था चैनल पर प्रसारण हो रहा है। वहीं चौपारण प्रवास को काफी सुखद मानते हुये बताया कि झारखंड आने का दूसरा मौका है। यहां के लोग काफी मिलनसार व स्नेह देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.