Move to Jagran APP

Hazaribagh: कोचिंग से लौट रही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

पेलावल में दुष्कर्म की कोशिश करने का एक मामला सामने आया है। कोचिंग से लौट रही नाबालिग के साथ एक मनचले ने अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Vikash SinghEdited By: Mohit TripathiPublished: Tue, 06 Dec 2022 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 11:02 PM (IST)
Hazaribagh: कोचिंग से लौट रही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
पेलावल में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार।

हजारीबाग, जागरण: पेलावल में कोचिंग से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अमन खान पिता मो. खान है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि, आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। 

loksabha election banner

जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने की कोशश

पुलिस ने बताया कि, जब छात्रा कोचिंग से पढ़कर लौट रही तभी आरोपी उसे जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर छड़वा डैम ले गया। डैम पर उसने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और हिम्मत जुटाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ा लिया और युवक को धर दबोचा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । 

चार माह से कर रहा था पीछा, नजरअंदाज करते रहे परिजन

परिजनों ने बताया कि, युवक चार माह से छात्रा का पीछा कर रहा था। शुरू में छात्रा ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह लगातार परेशान करता रहा तो परिजनों ने उसे डांट फटकार लगायी गयी थी। मंगलवार को सारी हदें पार कर दी और छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Gumla: सीआरपीएफ के सर्च अभियान में दो रायफल और गोली बरामद, नक्सली भागने में रहा सफल

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.