चार साल पहले महिला बनी थी इसाई, मौत के बाद परिवार ने घर वापसी कर हिंदू रीति से किया संस्कार
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही के एनपीएस पुरहारा की पारा शिक्षिका रसोईया धमना निवास
संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग): बरही के एनपीएस पुरहारा की पारा शिक्षिका रसोईया धमना निवासी कमल किशोर गुप्ता की पत्नी वीणा कुमारी का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ इसाई धर्म अपना लिया था। शिक्षिका के निधन के बाद उनके परिवार में हिंदू धर्म में वापसी करते हुए सनातन विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया गया कि वीणा ने करीब चार साल पहले पति, बेटा-बहू व एक पुत्री के साथ इसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद स्थानीय हिदू समाज के लोग व संगठनों ने उनके घर वापसी का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इससे इन्कार कर दिया था। इधर शिक्षिका के निधन होते ही उसके पति व बच्चों का मन बदल गया। मृतका के पति ने अपने ही गांव के रहने वाले विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर साहू व स्थानीय हिदू समाज के लोगों से संपर्क कर पुन: हिदू धर्म में वापस लौटने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व उनके परिवार से भूल हो गई थी। उसके बाद विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक कर उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उसके बाद मृतका के पति, बेटे-बहू व पुत्री की पूरे मान सम्मान के साथ हिदू धर्म में वापसी कराई गई। हिदू धर्म में वापसी के बाद महिला का अंतिम संस्कार हिदू रीति रिवाज के साथ रविवार को बराकर नदी स्थित श्मशान घाट में किया गया। महिला की शव यात्रा में हिदू समाज व विहिप के लोगों ने चढ़ बढ़कर भाग लिया। शव यात्रा में शामिल हुए विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आता है तो उसे भूला नहीं कहा जा सकता। कमल किशोर गुप्ता एवं उनके परिवार के सदस्यों को पूरे मान सम्मान के साथ घर वापसी कराई गई है। वीणा कुमारी के शव यात्रा में विहिप नेता गुरुदेव गुप्ता, नंद किशोर साहू, आरएसएस के डॉ. कृष्ण कुमार केशरी, प्रोफेसर आरपी शर्मा, प्रदीप चंद्रवंशी, कैलाश ठाकुर, इंद्रदेव गुप्ता सहित व रसोईया धमना के समाजसेवी रघुनाथ साव, प्रो हीरामन साव, हरि यादव, नवयुवक प्रगति संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, युवा नेता मनोज साव, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार व एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रदेश नेता संजय दुबे, मनोज घोष, मनोज ठाकुर, महेश यादव, प्रेमलाला, राजेश यादव आदि काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।