हजारीबाग में कुएं में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत Hazaribagh News
Jharkhand. बच्चा अपने घर के नजदीक कुएं के पास खेल रहा था। इसी क्रम में वह कुएं में फिसल कर गिर गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 10:50 AM (IST)
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा में गुरुवार की देर रात कुएं में डूबने से सात वर्षीय मासूम अभिषेक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खेलने के क्रम में बच्चा घर के पास स्थित कुएं में फिसल कर गिर गया। काफी देर तक बच्चे के वापस नहीं लौटने पर उसके पिता गोविंद महतो ने आसपास खोजबीन की। इसी क्रम में बच्चा कुएं में डूबा मिला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें