55 पशु के साथ तीन तस्कर धराए
संवाद सूत्र चौपारण झारखंड-बिहार की सीमा पर चोरदाहा के जीटी रोड दनुआ में समेकित च
संवाद सूत्र चौपारण: झारखंड-बिहार की सीमा पर चोरदाहा के जीटी रोड दनुआ में समेकित चेकपोस्ट, चोरदाहा के प्रभारी दयानंद सरस्वती ने पुलिस जवानों के प्रतिबंधित पशु लदे दो कंटेनर वाहन और तीन पशु तस्कर को पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से झारखंड के रास्ते चौपारण जीटी रोड के माध्यम से दो कंटेनर पर पशु लाद बंगाल जा रहा है। शुक्रवार को सूचना के सत्यापन के लिए चोरदाहा चेकपोस्ट प्रभारी सतर्क किया गया। पेट्रोलिग के क्रम में दोनों कंटेनर दनुआ घाटी में देखा गया। वाहन की जांच करने पर दोनों कंटेनर में 55 प्रतिबंधित पशु लदे थे। पशु लदे वाहन को जब्त कर थाने लाया गया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह की उपस्थिति में पशु चिकित्सक डॉ. राकेश रंजन ने कंटेनर वाहन संख्या एनएल 01एबी/8505 पर 30 पशु तथा कंटेनर संख्या जेएच 10एएन/6457 पर लदे 25 प्रतिबंधित पशु की स्वास्थ्य जांच की। पकड़े गए पशुओं को पुलिस ने गोशाला में भेज दिया। बताया गया कि बिहार, यूपी से बड़े पैमाने पर झारखंड के रास्ते जीटी रोड चौपारण माध्यम से पशु की तस्करी बंगाल किया जा रहा है। पशु तस्करी के लिए बड़ा रैकेट काम कर रहा है। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी, शोभ, भदैया, डोभी, मदनपुर तथा झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण, बरही, रसोइया धमना, बरकट्ठा, इसरी, डुमरी के कई तस्कर शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु तस्करी से जुड़े दर्जन भर पशु तस्कर के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं और अन्य पशु तस्करों की पहचान की जा रही है। इस धंधे में कई सफेदपोश लोगों के नाम आ रहे हैं। पहचान, जांच तथा अनुशंधान के बाद कड़ी करवाई की जाएगी।
पुलिस ने 3 पशु तस्करों को पकड़ा, भेजा जेल
पुलिस ने प्रतिबंधित पशु लदे कंटेनर के साथ 3 पशु तस्कर को भी पकड़ा। पकड़े गए पशु तस्कर में 26 वर्षीय मो. कुरैसी (पिता मो रियाज कुरैसी), थाना मुरादाबाद जिला रोहतास, मो. मोइनउद्दीन नट (पिता यूनुस नट) ग्राम केशव बेला, जिला औरंगाबाद और भोजपुर बिहार, मो. नौशाद, (पिता मो मुस्ताक) को पकड़ा गया। पकड़े गए पशु तस्करों पुलिस ने केस दर्ज कर हजारीबाग जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि बक्सर बिहार से उक्त कंटेनर पर प्रतिबंधित मवेशी लाद कर झारखंड के रास्ते जीटी रोड चौपारण के माध्यम से बंगाल भेजा जा रहा है। इस गुप्त सूचना की सत्यापन में प्रतिबंधित पशु लदे दोनों कंटेनर पुलिस जवानों ने पकड़ा।