विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: 39 DSP और 14 कमांडेंट ने ली देश सेवा की शपथ, सीएम बोले- उम्मीद है आप आम जनता को निराश नही करेंगे

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 11 Oct 2023 08:55 AM (GMT+05:30)

Hazaribagh News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन बीते मंगलवार को हजारीबाग पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 7वीं व10वीं बैच के प्रशिक्षु ...और पढ़ें

दीक्षा समारोह में मुख्यमंत्री से बेस्ट शूटर का सम्मान प्राप्त करती डीएसपी स्मृति खलखो।
दीक्षा समारोह में मुख्यमंत्री से बेस्ट शूटर का सम्मान प्राप्त करती डीएसपी स्मृति खलखो।

संसू, हजारीबाग। Jharkhand News, Hazaribagh News: झारखंड पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में मंगलवार को 39 पुलिस उपाधीक्षक और 14 जिला समादेष्टाओं का दीक्षांत समारोह हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज गर्व का दिन है, क्योंकि देश सेवा की शपथ ले रहे 53 पदाधिकारियों में से 40 ग्रामीण परिवेश के हैं।

ग्रामीण युवाओं का उच्‍च सेवा के प्रति बढ़ रहा रुझान: सीएम 

ग्रामीण क्षेत्र के युवकों का उच्च सेवा के प्रति रुझान, राज्य में खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की ओर इशारा कर रहा है। आज शपथ लेने वाले वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग सरल हैं। गरीब और मजदूर जब आप लोगों के पास अपनी परेशानी लेकर आएंगे, तो उम्मीद है कि आप उन्हें नाराज नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब टाटा से बनारस के बीच चलेगी वंदे भारत, पहुंचने में लगेगा कितना समय और क्‍या है टाइम टेबल?

मौके पर ये भी रहे उपस्थित

इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक आप सेवा में रहेंगे, सीखते रहेंगे। आप लोग ईमानदारी पूर्वक सेवा दीजिए। अपर महानिदेशक मनोज कौशिक ने कहा कि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: राष्ट्रपति शासन की मांग कर बाबूलाल मरांडी ने गरमाई झारखंड की सियासत, JMM का पलटवार- सालभर में होगा चुनाव