Move to Jagran APP

केसरवानी वैश्य सभा के चुनाव पदाधिकारियों का चयन

बरही (हजारीबाग) झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 08:49 PM (IST)
केसरवानी वैश्य सभा के चुनाव पदाधिकारियों का चयन
केसरवानी वैश्य सभा के चुनाव पदाधिकारियों का चयन

बरही (हजारीबाग): झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को बरही के उत्सव वाटिका में की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रो. प्रेम सागर व संचालन प्रदेश महामंत्री भगवान केशरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बरही के मीडिया प्रभारी रवि केशरी के द्वारा बनाए गए महर्षि कश्यप मुनि के चित्र का प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा लोकार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। वहीं सुकृति केशरी, सिमरन केशरी व सोनल केशरी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रो. प्रेम सागर केशरी केशरी ने कहा कि यदि वर्तमान की सरकार हम लोगों को एनेक्सचर-वन में शामिल नहीं करती है तो सरकार पर दबाव बनाएंगे। वही संगठन की मजबूती पर बल देने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य चुनाव पदाधिकारी व सह चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुशील प्रसाद केशरी (गढ़वा) व सह चुनाव पदाधिकारी शिव हरी प्रसाद केशरी (चास बोकारो), दौलत प्रसाद केशरी (रांची) का चयन किया गया। वहीं एनेक्सचर-एक में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी बात रखने के लिए एक प्रस्तावित कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. प्रेम सागर केशरी (रांची), उपाध्यक्ष प्रो. प्रेम प्रसाद केशरी (गुमला), कार्तिक प्रसाद केशरी (जमशेदपुर), संरक्षक रमेश कुमार केशरी (गुमला), भरत प्रसाद केशरी (लोहरदग्गा), प्रदेश मंत्री सुरेंद्र प्रसाद केशरी (झरिया), सलाहकार शिव कुमार केशरी (रांची), मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद केशरी (लोहरदगा), चतरा से प्रदीप केशरी, बृज मोहन प्रसाद केशरी, बिरजू प्रसाद केशरी, अनिल प्रसाद केशरी, रामगढ़ से उमेश केशरी, किशोरीलाल केशरी, मदन प्रसाद केशरी, गया से शंभूनाथ केशरी, हजारीबाग से सुरेंद्र प्रसाद केशरी, बरही से झारखंड प्रदेश महामंत्री भगवान केशरी सहित हजारीबाग जोन के महामंत्री महेंद्र केशरी, बरही नगर केशरवानी वैश्य सभा अध्यक्ष बलराम केशरी, कपिल केशरी, महामंत्री महेंद्र केशरी, कोषाध्यक्ष काशी केशरी, नगर केशरवानी व्यवसायिक प्रकोष्ठ बरही के अध्यक्ष मनोज केशरी, कोषाध्यक्ष मनोज केशरी, महामंत्री आशीष केशरी, उपाध्यक्ष रवि केशरी, राजकुमार केशरी, जगदीश साहू, उमेश केशरी, लखन प्रसाद केशरी, संतोष केशरी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.