जिले में मिले दो नए संक्रमित मरीज, आंकड़ा पहुंचा 194
संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ब संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को रांची से आई रिपोर्ट के मुताबिक दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। दोनों ही संक्रमित मरीजों की जांच रांची के निजी लैब के द्वारा की गई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194 पहुंच गया। हालांकि अब तक 135 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है। वहीं 53 मरीज पूर्व से इलाजरत थे, अब उनकी संख्या 55 हो जाएगी। जबकि तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमित मरीजों में से एक बरकट्ठा प्रखंड के बंडासिगा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक है। वह 29 जून को बुखार की समस्या को लेकर रांची के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने गया था, जहां जांच के लिए उसका स्वैब लिया गया। इसके बाद 30 जून की रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद निजी अस्पताल के द्वारा इलाज का खर्च ज्यादा बताने पर उसके परिजन उसे रांची रिम्स में एडमिट करा दिया। वर्तमान में यह मरीज रांची रिम्स में इलाजरत है।
वहीं दूसरा मरीज भी 39 वर्षीय युवक ही है। उसके संक्रमण की पुष्टि भी निजी लैब के द्वारा कोलकाता से की गई है। वह शहर के जामा मस्जिद रोड का निवासी है। वह भी निजी अस्पताल में इलाज कराने रांची गया था, जहां उसके स्वैब की जांच होने पर उसके संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस बीच वह इलाज कराने के बाद अपने घर लौट आया था। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय होकर मरीज को कोविड 19 वार्ड में भर्ती कर लिया।