सभी 5 संक्रमित एक बस से गाजियाबाद से लौटे थे
विष्णुगढ़(हजारीबाग) विष्णुगढ़ से गुरुवार को मिले सभी 5 संक्रमित एक ही बस से यूपी के गाजियाब
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM (IST)
विष्णुगढ़(हजारीबाग): विष्णुगढ़ से गुरुवार को मिले सभी 5 संक्रमित एक ही बस से यूपी के गाजियाबाद से 8 दिन पूर्व 17 जून को लौटे थे। संक्रमितों में से एक विष्णुगढ़ के खरकी के पुरनी केंदुआडीह, एक गोल्होबार के टिकरैनवा , एक खरकी के डूबका, दो हथबजवा के हैं। इससे पहले 22 जून को विष्णुगढ़ से मिला एक संक्रमित भी खरकी पंचायत के पुरनी केंदुआडीह का है। वह भी इन संक्रमितों के साथ रिजर्व की बस से लौटा था। लगभग डेढ़ लाख रुपये में रिजर्व की गई बस गाजियाबाद से 44 मजदूरों को लेकर वापस लौटी थी। इसमें विष्णुगढ़ इन 6 संक्रमितों के अलावा सवार 38 मजदूर तेनुघाट, पारसनाथ समेत दूसरी जगहों के थे। मजदूरों के साथ इनके ठेकेदार भी साथ लौटा था। वह भी जांच में संक्रमित पाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें