प्रखंड स्तरीय सैलून संघ का गठन, अध्यक्ष बने घमंडी ठाकुर
संसू चौपारण प्रखंड के बिगहा साप्ताहिक बाजार शेड में मंगलवार को सैलून दुकानदारों की
संसू, चौपारण : प्रखंड के बिगहा साप्ताहिक बाजार शेड में मंगलवार को सैलून दुकानदारों की बैठक घमंडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। संचालन मो. नूर मोहम्मद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा जिले के केस कलाकार संघ जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, संगठन मंत्री विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बरही प्रखंड अध्यक्ष गोविद ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में कोविड-19 कोरोना वायरस का प्रभाव तथा लॉकडाउन में सैलून बंद रहने तथा अब तक सरकार द्वारा सैलून नही खोलने के आदेश के कारण दुकानदारों के बीच उत्पन्न गंभीर समस्या और भुखमरी की स्थित पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में सैलून दुकान का नियमित और नियमानुसार संचालन के लिए दुकानदारों के आम सहमति से प्रखंड स्तरीय केस कलाकार सैलून संघ का गठन किया गया। संघ का अध्यक्ष ग्राम चैथी के घमंडी ठाकुर और उपाध्यक्ष ग्राम बेला के मो लाईक, सचिव पप्पू ठाकुर, सह सचिव सदरूउद्दीन शाह तथा कोषाध्यक्ष सुबोध ठाकुर को बनाया गया। संघ के चयनित पदाधिकारियों को अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के बाद केस कलाकार सैलून संघ ने दुकानदारों को समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला, जिला और अनुमंडल प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराएंगे। बैठक में मनोज ठाकुर, शमशेर आलम, विनोद ठाकुर, सोनू शर्मा, मो सरफराज, मो क्यूम, सुदेश शर्मा, सुनील शर्मा, मो नसीर, अभिनाश शर्मा, रामस्वरूप ठाकुर, मनोज ठाकुर, मो नेयामत, महेंद्र ठाकुर, मो अतहर, मो अरशद, रियासत अली, जयराम ठाकुर, संदीप शर्मा, गुड्डू शर्मा, प्रांतोष ठाकुर सहित कई दुकानदार उपस्थित थे।