स्कूली बच्चों को दी गई किताबें
संसू विष्णुगढ़(हजारीबाग) प्रखंड के नरकी स्थित मध्य विद्यालय के नौनिहालों को किताबें दी गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:52 PM (IST)
संसू, विष्णुगढ़(हजारीबाग): प्रखंड के नरकी स्थित मध्य विद्यालय के नौनिहालों को किताबें दी गई। पुस्तक वितरण करने के मौके पर उपस्थित स्कूल के ब्रांड एंबेस्डर डिलेश्वर कुमार ने नौनिहालों को दी गई किताबो से अध्यन करने के प्रति गंभीर बने रहने पर जोर दिया। कहा कि निश्शुल्क दी किताबें बेहद कीमती हैं। इसका रखरखाव अच्छे करने की अपील नौनिहालों से की। उन्होंने कोविड-19 से बचाव में बताए गए उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया। कहा कि शारीरिक दूरी बनाए रखने के अलावा स्वच्छता के प्रति गंभीर बने रहने की जरूरत है। मौके पर प्रधानाध्यापक रामेश्वर राम, शिक्षक राजकुमार दास, राजेश प्रजापति, शिक्षिका रेणु देवी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें