करंट लगने से मरा मवेशी
संसू विष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाधाना में 11 केवी लाइन से टूटकर गिरी करंट प्रभावित तार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:58 PM (IST)
संसू, विष्णुगढ़ : प्रखंड के उच्चाधाना में 11 केवी लाइन से टूटकर गिरी करंट प्रभावित तार के चपेट में आने से हेमलाल महतो की एक मवेशी की मौत मौके पर हो गई।घटना शनिवार की सुबह की है। बताते हैं मवेशी किसान के घर से खुलने के बाद खेत में विचरन कर रहा था। वहां पहले से 11 केवी लाइन से तार टूटकर जमीन पर गिरी थी। विचरन करते मवेशी उसके चपेट में आई गई। इससे उसकी मौत मौके पर हो गई। मवेशी की कीमत 35,000 हजार रूपए की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे मुखिया मुनीलाल महतो ने तत्काल किसान को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें