चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, सामान का बहिष्कार
संवाद सूत्र दारु (हजारीबाग) अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार की हजारीबाग इकाई के सदस्यों के
संवाद सूत्र दारु (हजारीबाग) : अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार की हजारीबाग इकाई के सदस्यों के द्वारा दारु चौक पर चीनी सामानों का बहिष्कार करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले पुराना दुर्गा मंडप पहुंचकर कोविड 19 से बचाव के लिए हौमियोपेथिक दवा और मास्क का वितरण दर्जनों ग्रामीणों के बीच किया गया। भारत चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए हमारे जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पुराना दुर्गा मंडप से चीनी राष्ट्रपति का पुतला लेकर सभी भारत माता की जय वीर जवान अमर रहे, चीनी सामानों का बहिष्कार करो के नारे के साथ एनएच 100 पर चीनी राष्ट्रपति और चीनी सामानों को जलाया गया। देश के जवानों के शहीद होने से आहत लोगों ने पुतले को पहले जूते चप्पलों से जमकर पिटाई भी की। पुतला दहन के दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हो गई थी और सभी लोग पुतला व चीनी सामानों को जलाने के मुद्दे पर समर्थन करते दिखे। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव आलोक कुमार सिन्हा, भैया मुरारी, भैया संजय कुमार, भैया संतोष कुमार, रवि सिन्हा, मनीष सिन्हा, वैभव विशाल, राकेश कुमार, मनोज बक्शी, भैया कृपानंद, राजन सिन्हा, रोशन सिन्हा, आजाद सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, भैया अमित कुमार, भैया अजीत कुमार, नागेंद्र सिन्हा, भैया सुमित, विकास कश्यप आदि मौजूद थे।