कामगारों को मनरेगा के तहत दिए गए जॉब कार्ड
बरही (हजारीबाग) दूसरे राज्यों से वापस लौटे कामगारों को मनरेगा योजना से जोड़ने का क
बरही (हजारीबाग): दूसरे राज्यों से वापस लौटे कामगारों को मनरेगा योजना से जोड़ने का कार्य जारी है। शुक्रवार को प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से बरसोत पंचायत भवन में मनरेगा का रोजगार कार्ड प्रवासी मजदूरों के बीच उपलब्ध कराया गया। वहीं चयनित योजनाओं में मिश्रित, बागवानी, टीसीबी, डोभा, मेड़बंदी, खेल मैदान वगैरह के बारे में बताया गया। वही कामगारों को चयनित योजनाओं में काम करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर 10 कामगारों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं मुखिया सीता देवी के प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो ने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर मनरेगा के तहत कार्य करने को इच्छुक हैं वे आए उनका जॉब कार्ड त्वरित बनाया जाएगा। वही उनको काम भी दिया जाएगा। मौके पर मनरेगा बीपीओ राजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो, जीआरएस अनिल कुमार, वार्ड सदस्य अजय कुमार राम, बिनोद महतो, रामदेव पाठक, राजेन्द्र महतो, बसन्त रविदास, कृष्णा रविदास, सुनीता देवी, उमेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।