India Lockdown: हजारीबाग में भड़काऊ गतिविधि के आरोप में मुखिया सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन पर आदेश का उल्लंघन कर्तव्य में लापरवाही सर्विलांस अभियान को बाधित करने तथा लोगों को उकसाने के आरोप हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 12:17 PM (IST)
हजारीबाग, जासं। India Lockdown प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरकट्ठा प्रीति बाला लकड़ा ने कोविड-19 नियंत्रण अधिनियम 2020 के तहत कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों की सर्विलांस के लिए प्रतिनियुक्त सहिया, मुखिया जनप्रतिनिधि सहित कुल 7 लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन लोगों पर आदेश का उल्लंघन करने, कर्तव्य में लापरवाही बरतने, सर्विलांस अभियान को बाधित करने, लोगों को उकसाने के आरोप है। जनप्रतिनिधि बरकट्ठा मुखिया वसंत साव, अजय यादव, सहिया शायरा खातून, मंजू देवी, काजल देवी, रेणु देवी तथा सोनाली देवी पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें