नेपाल से आए आठ चालकों की हुई जांच
चौपारण जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण के सामुदायिक अस्पताल में कोरोना की जांच को लिए
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 07:24 PM (IST)
चौपारण: जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण के सामुदायिक अस्पताल में कोरोना की जांच को लिए बड़ी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है। प्रखंड के साढे़ चार हजार से अधिक बाहर निवास करने वाले लोगों का जांच शनिवार तक किया जा चुका है। झारखंड सीमा पर अवस्थित चौपारण के सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को नेपाल के 8 चालकों की जांच की गई। जिनमें से 4 को विशेष इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। प्रखंड के 26 क्वार्रईंटान सेंटर में से मानगढ, चौपारण सहित अधिकांश केंद्रों पर बाहर प्रदेश से आए लोगों को रखा गया है। सामुदायिक अस्पताल में पूरी मुस्तैदी से जांच जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें