Move to Jagran APP

रांची से गिरिडीह पैदल जा रहे मजदूर

दारू लॉक डाउन के कारण कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही अलग अलग शहरों में

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:43 PM (IST)
रांची से गिरिडीह पैदल जा रहे मजदूर
रांची से गिरिडीह पैदल जा रहे मजदूर

दारू : लॉक डाउन के कारण कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही अलग अलग शहरों में फंस गए हैं। परिवहन के सारे माध्यम ठप हैं। ऐसे में इन लोगों में अपने अपने घर जाने की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वह पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े हैं। इसकी एक बानगी गुरूवार को दारू चौक में देखने को मिली। पांच लोग रांची से अपने घर गिरिडीह के लिए पैदल ही चल दिये। अपने चेहरे को कपड़ो से छुपाए ये लोग काफी डरे सहमे न•ार आये। पत्रकारों द्वारा बहुत पूछने पर बताया कि परिवार का पेट पालने के लिए मजदूरी का काम करने बाहर गए थे। किसी तरह रांची तक पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद उनके घर गिरिडीह के लिए कोई गाड़ी नही मिली और ना ही उनके जेब मे अधिक पैसे थे। थक हार कर पैदल ही घर जाने का निर्णय लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.