जंगली हाथी ने गिराई चारदीवारी, फसलों को रौंदा
कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में एक जंगली की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। शनिवार की देर
कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र में एक जंगली की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। शनिवार की देर रात एक विशालकाय जंगली हाथी कंडसार निवासी बुधन राम के घर का न केवल दरवाजे को तोड़ा, बल्कि बाड़ी की ईंट का चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही रातभर बाड़ी मे लगे गेहूं, प्याज, अरहर व केला के पौधे को रौंद डाला। भुक्तभोगी बुधन राम ने बताया कि दरवाजे पर आहट पाकर खिड़की से झांक कर देखा तो सामने विशालकाय हाथी को देख हम सब परिवार एक कमरे मे जाकर दुबक गए। बाद में इसकी जानकारी भाजपा मंडल महासचिव राकेश कुमार को दी। उन्होंने रात मे ही मोबाइल से आस पास के लोगों को हाथी की मौजूदगी की जानकारी दी। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी दक्षिण के दिशा मे चला गया। बताते चलें कि चार दिन पूर्व यह जंगली हाथी कटकमदाग थाना क्षेत्र के अडरा मे देखा गया, जहां वह एक दो घरों व फसलों को बर्बाद किया। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी वन विभाग को देकर मुआवजे की मांग की है।