टाटा सूमो की ट्रेलर से टक्कर, 6 बराती घायल
बरही थानांतर्गत करियातपुर स्थित जीटी रोड पर एक टाटा सूमो वाहन ओवर टेक करने के
बरही : थानांतर्गत करियातपुर स्थित जीटी रोड पर एक टाटा सूमो वाहन ओवर टेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे आगे चल रहे एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में शादी से लौट रहे बेलोरो पर सवार 6 बराती घायल हो गए। घायलों का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। सभी घायल कुल्टी वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों में मो. याकूब के 19 वर्षीय पुत्र मो शाहबाज, यासीन के 32 वर्षीय पुत्र आबिद हुसैन, अकबर हुसैन के 25 वर्षीय पुत्र मो साजिद आलम, मो करीम के 16 वर्षीय पुत्र मो अलताब, मो करीम के 18 वर्षीय मो. दानिश, मो अलताब के 22 वर्षीय पुत्र मो तारीफ शामिल हैं। इनमें आबिद हुसैन, अकबर हुसैन व मो. तारीफ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि उक्त सभी बिहार शरीफ नवादा एक बरात में गए थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे दुर्घटना हुई। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बरही अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। कोनरा मुखिया मो. ताजुद्दीन, मो. रुस्तम आदि ने भी घायलों को सहयोग किया।