महानगरों से लौटे ग्रामीणों की जांच जरूरी
विष्णुगढ़ कोविड 19 से प्रभावित महानगर मुम्बई समेत दूसरे ऐसे शहरों से कामधंधे कर लौ
विष्णुगढ़ : कोविड 19 से प्रभावित महानगर मुम्बई समेत दूसरे ऐसे शहरों से कामधंधे कर लौट रहे ग्रामीणों एवं युवकों की स्वास्थ्य जांच जरूरी है। पिछले दो दिनों से प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ के अलावा मडमो गांव में मुम्बई से कई युवकों के लौटने की खबर है। दो के युवकों जांच कराने निजी पैथोलाजी सेंटर में जरूर गए हैं। पर कई युवकों के घरों में दुबके होने की भी सूचना है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सिंह ने बताया कि विष्णुगढ़ में किसी के कोविड 19 से ग्रसित होने की सूचना नहीं है। पर मुम्बई या दूसरे महानगरों से आने वाले ग्रामीणों एवं युवकों की जानकारी ली जा रही है। सूचना मिलते ही उन्हें भी सर्विलांस पर रखा जाएगा। कहा कि इसके एहियातन विष्णुगढ़ सीएचसी में 4 बेड को एक आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। उन्होंने घरों को साईनिटाईड करने पर जोर दिया। इसके लिए ब्लीचिग पाडर पानी में घोल कर घर और बाहर छिडकाव करने की बात कही। बताया कि सबों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। कोविड 19 से संक्रमित मरीज को ही मास्क लगाना चाहिए। पर हाथ को हमेशा साफ रखना है। हाथ को साफ रखने के लिए साबुन या हैंडवाश से अच्छे से धोना है। सेनेटाईजर से हाथ साफ करना बेहतर होगा। उन्होंने भीड से बचने की सलाह देते हुए साफ सुथरी जगहों में रहने पर जोर दिया है।