कलश यात्रा के साथ हनुमंत पूजन यज्ञ शुरू
विष्णुगढ़ प्रखंड के मंगरो में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय हनुमंत पूजन यज्ञ
विष्णुगढ़: प्रखंड के मंगरो में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय हनुमंत पूजन यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा चानो, झापाटांड, से होते मंगरो पहुंची। जहां पूजा अर्चना कर विधिवत कलश में जल लेकर श्रद्धालु एवं महिलाए यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जय श्री राम, बलरंग बली के लगातार जयकारा कर रहे थे। यज्ञ का समापन 22 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान धाíमक प्रचवन के अलावा यज्ञ के समापन पर जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।यज्ञ को लेकर गांव में भक्ति और उत्साह चरम पर है। मौके पर यज्ञ आयोजक हरिहर साव, सरेंद्र प्रसाद, बासुदेव साव, डीलो साव चेतलाल साव वीरेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार सुनीता देवी पनवा देवी मंगर साव के अलावा बडी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थे।