प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा
केरेडारी मंगलवार को प्रखंड के पचड़ा गांव में पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 श्री हनुमत
केरेडारी : मंगलवार को प्रखंड के पचड़ा गांव में पांच दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ आरंभ किया गया। इस मौके पर बड़कागांव विधायिका अम्बा प्रसाद भी कलश यात्रा में शामिल हुई। श्रद्धालुओं को कलश देकर रवाना किया। कलश यात्री पचड़ा गांव के शिव मंदिर धाम से चलकर बुकरु, जोरदाग, टंडवा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए टंडवा चुंदरु धाम नदी से जल भरकर व डीजे की भक्ति गीतों के धुन पर थिरकते हुए वापस यज्ञ स्थल लौटे गए। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर व संरक्षक महेश प्रसाद साहू ने बताया कि यज्ञाचार्य आचार्य वेद पंडित, जयनंदन मिश्रा शास्त्री के द्वारा सम्पन्न होगा। साथ में आचार्य पं कृषि राज वेदव्यास मिश्रा शास्त्री, पं राजेश मिश्रा, पं भोला पांडेय भी कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। इसके अलावा अयोध्या प्रहलाद घाट से पहुंची मानस कोकिला सुश्री उमा साध्वी का प्रवचन होगा। जबकि मंगलवार से हीं रामायण पाठ से संबंधित रामलीला प्रस्तुति रात्रि आठ बजे से की जा रही है। मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से मन व तन की शुद्धि के साथ भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, मुकेश ठाकुर, संतोष साहू, गोवर्धन साव, अरुण पासवान, संजय कुमार साहू, पप्पू प्रजापति, देवनारायण राणा, लालबहादुर साव, बंधु प्रजापति, जागेश्वर साव, विनोद साव, अमृत साव, संजय पासवान, राजेन्द्र प्रजापति, मोहन साव समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।