मुंबई में झारखंडियों ने दिखाई एकजुटता
चौपारण झारखण्ड वासी महाराष्ट्र युवा मंच का 14 वां स्थापना दिवस मुम्बई स्थित चेम्बूर में आय
चौपारण : झारखण्ड वासी महाराष्ट्र युवा मंच का 14 वां स्थापना दिवस मुम्बई स्थित चेम्बूर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, अमरजीत मिश्रा, विधायक कोलीवाड़ा सामिल सेल्वम, नगर सेवक आशा ताई , संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गणेश गुप्ता, कोर कमेटी अध्यक्ष मनोज सिंह आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित झारखंडियों का खूब मनोरंजन किया। गणेश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के उद्देश्यों व कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज के पुरोहित ने कहा कि झराखण्ड वासी महाराष्ट्र युवा मंच संस्थान ने सही मायने में झारखंडियों के हितों की रक्षा का कार्य कर रहा है। वही कोर कमिटी अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि झारखंडियों को एक मंच पर लगाकर उनके दु:ख दर्द को बांटने का कार्य कर रही है हमारी संस्थान। कहा हमारे संस्थान ने जब कोई आवा•ा दिया हमलोग उनके सहायतार्थ को हाजिर रहे है और भविष्य में भी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश यादव, राजदेव यादव, युगल किशोर कुशवाहा, राजेश यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, रामप्रकाश साव, सरजू साव, परमेश्वर साव, रूपलाल साव, संतोष गुप्ता, विजय साव, मुंशी साव, महिला अध्यक्ष सरोज गुप्ता के अलावा शाखा के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही है।