चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित
हजारीबाग एक सप्ताह पूर्व कृषि उप निदेशक के घर हुई डकैती मामले में पुलिस खाली हाथ
हजारीबाग : एक सप्ताह पूर्व कृषि उप निदेशक के घर हुई डकैती मामले में पुलिस खाली हाथ है। घर मे मीटर चेक करने के बहाने छह की संख्या में घुसे डकैतों ने दोपहर में 75 हजार नकद सहित करीब दो लाख रुपये के गहने पर भी हाथ फेर दिया था। हथियार के बल पर घरवालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। डकैत भागने के क्रम में तीन मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। इस मामले में कोर्रा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। जांच को लेकर एक टीम का गठन किया गया है। वही पुलिस कृष्णा पूरी के फोन डंप भी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक डकैत सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। उनकी पहचान की कवायद भी चल रही है। पुलिस ने इस संबंध में आस पास रहने वाले कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की है, जिसे गोपनीय रखा जा रहा है।