Move to Jagran APP

स्वरोजगार कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

महिलाएं रोजगार कर बन रही हैं आत्मनिर्भर चुरचू जहां कभी प्रवेश करने के लिए पुलिस भी सोचती थी वहां की महिलाएं अब अपने दम पर अपन

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 08:26 PM (IST)
स्वरोजगार कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर
स्वरोजगार कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

चुरचू जहां कभी प्रवेश करने के लिए पुलिस भी सोचती थी, वहां की महिलाएं अब अपने दम पर अपनी विकास की गाथा लिख रही है। अपने काम और संघर्ष के बल पर ये महिलाए समाज में अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ साथ दबदबा भी बना रही है। जिसकी बानगी शुक्रवार को नारी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वितीय वार्षिक आम सभा में दिखी। नारी उर्जा महिला समिति की ओर से आत्मनिर्भर बनने के किए जा रहे उपाय, उत्पादित किए गए उत्पादन सहित अन्य का स्टॉल लगाकर दो वर्षो के विकास की गाथा और लेखा जोखा रहा। मौके पर

loksabha election banner

वार्षिक आम सभा चुरचू फुटबॉल मैदान में रखा गया था। बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह चुरचू जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति , प्रमुख अनुक्षी देवी,उपप्रमुख चोलेश्वर महतो, सपोर्ट के सचिव भवानी शंकर गुप्ता ने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना लाल दा ने किया। एक दर्जन से अधिक लगाए गए स्टाल का निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने एक स्वर में तारीफ किया। निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि चुरचू नारी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने प्रखण्ड की महिलाओं का आत्मविश्वास जगाने का काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति की अहम भूमिका है । सरकार द्वारा भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। खेती की नई तकनीक से महिलाएं लखपति ही नहीं बल्कि करोड़पति बन सकती हैं। यह कंपनी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। समाज का विकास तभी संभव है जब महिलाएं सशक्त होंगी।सपोर्ट सचिव भवानी शंकर गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य चुंरचू प्रखंड के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाना है।

समारोह को सफल बनाने में पिकी तिग्गा ,डॉ सीमा कुमारी, प्रणव प्रियदर्शी, आंनद, सिमनाथ, शिवनाथ, शिवा, प्रियंका, अभिजीत, ममता नाग, गीता देवी, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार ,शिवनाथ चटर्जी, अशोक महतो ,राजेन्द्र महतो, संतोष बास्के ,मनोज महतो सहित प्रखंड के कई गांवों से महिलाए शामिल थी।

लगाए गए 14 स्टॉल, प्रदर्शित की क्षमता

चुरचू नारी ऊर्जा फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी का वार्षिक आमसभा में 14 स्टॉल लगाये गए। इनमें लाह खेती के तहत दी जाने वाली सेवाएं ,कजरी स्मार्ट गांव , माहवार की समझ ,अजोला के साथ मछली, विभिन्न प्रकार के सब्जी, उन्नत विधि से टमाटर की खेती, नाबार्ड वाड़ी कार्यक्रम के अन्तर्गत्त मुख्य गतिविधिया, मिशन 2020 - लखपति किसान , स्मार्ट गांव ,लाह चूड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिक्षा जीवन का आधार है ,इसके बिना जीना बेकार है आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.