महायज्ञ को लेकर निकाली कलशयात्रा
बरही (हजारीबाग) सिर पर गंगा जल आम्र पत्र व नारियल से सुसज्जित कलश और हवा में लहराते
बरही (हजारीबाग) : सिर पर गंगा जल, आम्र पत्र व नारियल से सुसज्जित कलश और हवा में लहराते पताके संग बुधवार को बरही के पड़िरमा गांव में श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, किशुन यादव, समाजसेवी विनोद यादव आदि अतिथियों ने महिलाओं व कन्याओं के बीच 351 कलश का वितरण कर किया। पड़िरमा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा के पहले दिन तिलैया - पड़िरमा डैम से वैदिक मंत्रोच्चारण बीच जल लेकर नंगे पांव निकले महिलाएं व सभी श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव का भ्रमण करने के पश्चात बनारस से आए वैदिक प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत पांडे, देव स्वरूप पांडे, कोडरमा से आए केदार पांडे, बरही के कामेश्वर पांडे, टुनटुन पांडे ने शिव मंदिर स्थित यज्ञशाला में वेद मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजन व कलश स्थापित कराया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही कहा कि भागवत कथा सुनने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। विशिष्ट अतिथि विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि जिस तरह यज्ञ करने के पूर्व यज्ञस्थल को शुद्ध किया जाता है। उसी तरह मन के मंदिर को भी शुद्ध करें और अपने मन के अवगुणों की भी आहूति दें। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक 5 वर्ष में यह कार्यक्रम होता है। कलश यात्रा में वासुदेव यादव, मोतीलाल चौधरी, सपा नेता भुनेश्वर यादव, मुखिया हरेंद्र गोप, युवा समाजसेवी मनोहर यादव, कुणाल कटरियार, अमित जायसवाल , सुरेश पासवान, अशोक गिरी, पुजारी में पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव, इंद्रदेव यादव, भागीरथ यादव व पंकज यादव समेत भीम यादव, बिनोद यादव, कामेश्वर रविदास, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, महेश यादव, भीखलाल यादव, अनिल यादव, तुलसी यादव, राजेश यादव, नरेश यादव, अनुज यादव, मुंशी यादव, मोतीलाल यादव, सुधीर यादव, शंभू यादव, रवींद्र यादव, रोहित गिरी, मुकेश गिरी, अशोक गिरी, निरंजन पासवान, राजकुमार ठाकुर, दशरथ यादव, हीरालाल यादव, सुभाष यादव, लवकेश यादव, अरुण यादव, पूर्व मुखिया कामेश्वर रविदास, बहादुर तूरी, बालेश्वर ठाकुर आदि भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।