Move to Jagran APP

डीवीसी कर्मियों को मिले प्रोन्नति : लक्ष्मण

हजारीबाग डीवीसी मजदूर संघ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्युत मजदू

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:50 PM (IST)
डीवीसी कर्मियों को मिले प्रोन्नति : लक्ष्मण
डीवीसी कर्मियों को मिले प्रोन्नति : लक्ष्मण

हजारीबाग : डीवीसी मजदूर संघ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) सुजीत राय की अध्यक्षता में डीवीसी मजदूर संघ के तृतीय कार्यकारिणी बैठक हजारीबाग में संपन्न हुई। शुरूआत दीप जलाकर की गई। तत्पश्चात भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, भारत माता की तस्वीर व दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भारतीय मजदूर संघ की श्रमिक गीत से बैठक प्रारंभ हुई। महामंत्री डीवीसी मजदूर संघ व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कौशिक बनर्जी विषय पर अपना वक्तव्य रखा। डीवीसी की वर्तमान परिस्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि दामोदर घाटी निगम की सफलता हेतु हर वक्त डीवीसी मजदूर संघ संगठन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। संघ की उच्च नेतृत्व अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के विद्युत प्रभारी हाजी अख्तर हुसैन, महामंत्री अमर सिंह सांखला, पूर्वी क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद कटकवार ने भी विषय पर अपने विचार रखा और डीवीसी की स्थिति को बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीवीसी में स्थायी चेयरमैन तथा स्थायी उच्च प्रबंधकों की पोस्टिग हेतु संघ की इस मांग पर भारत सरकार की विद्युत मंत्रालय से वार्ता कर समस्या का निदान किया जाएगा। डीवीसी कर्मियों की विभिन्न मांगों जैसे डीवीसी में सभी कर्मियों की पदोन्नति समानता से करना और इसे जल्द लागू करना होगा। डीवीसी कर्मियों की पदोन्नति नीति पर प्रबंधक की उदासीनता भी रही है। डीवीसी कर्मियों की नई पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना बहाल रखना और सभी डीवीसी कर्मियों की सुरक्षा हेतु सभी डीवीसी कर्मियों को पेंशन योजना से जोड़ना है। इसके लिए डीवीसी मजदूर संघ प्रयासरत रहेगा और संघर्ष भी जारी रखेगा। डीवीसी कर्मियों की अपने कार्यस्थल से स्थानांतरण में एक यूनिट से अन्य डीवीसी यूनिट पर स्थानांतरण पर एक नीति होनी चाहिए जिससे कर्मियों कि अपनी पारिवारिक जीवन अच्छा रहे। डीवीसी कर्मियों की मेडिक्लेम की राशि 5 लाख से बढ़ोतरी कर इसे 15 लाख की राशि होनी चाहिए और अधिकारी एवं कर्मचारियों की राशि समानता होनी चाहिए। डीवीसी कर्मियों की मूल भूत सुविधाओं को मुहैया कराना चाहिए समस्याओं को समझ कर डीवीसी के वर्तमान उच्च प्रबंधन को इस विषय में पूर्ण ध्यान देना चाहिए, जैसे डीवीसी क्वार्टरों की देखभाल, चिकित्सा व्यवस्था, कालोनी की सड़क, बिजली, पानी इत्यादि की बेहतर व्यवस्था डीवीसी कर्मियों प्रदान करना होगा। डीवीसी में मृत श्रमिकों के आश्रितों को डीवीसी में अनुकंपा के आधार पर सभी को एक साथ अति शीघ्र डीवीसी में स्थाई नौकरी देना होगा या नौकरी न करने पर उनको एक मुस्त 30 लाख मुआवजा की भी मांग उठी। सुजीत राय अध्यक्ष डीवीसी मजदूर संघ वर्तमान डीवीसी की परिस्थिति पर पूर्ण रूप से बिस्तृत जानकारी दी। अमित कुजूर डीवीसी रांची में डीवीसी एंप्लॉय के चिकित्सा में सुविधा के विषय पर अपना मांग रखे और डीवीसी उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

loksabha election banner

डीवीसी मजदूर संघ हजारीबाग अध्यक्ष बने कंचन सिंह

इस अवसर पर डीवीसी मजदूर संघ की हजारीबाग इकाई कमिटी की घोषणा हुई। इसमें कंचन कुमार सिंह अध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्रा वर्किंग प्रेसिडेंट, मदन कुमार सचिव सचिव, ओंकार नाथ संजुक्त सचिव, दिलीप कुमार दास कोषाध्यक्ष, विनय कुमार श्रीवास्तव, एसएम आलमगीर, आरएस यादव, एसके झा, कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। अंत मे कंचन कुमार सिंह संजुक्त महामंत्री डीवीसी मजदूर संघ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में अमित कुजुर, हराधन माजी, संचिता प्रमाणिक, चंद्रानी अधिकारी, दिनेश गोराई, मृणाल कांति मंडल, लक्ष्मण पांडे, संजीव रंजन व अन्यान्य व्यक्ति डीवीसी मजदूर संघ के विभिन्न इकाइयों से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.