हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, एनएच रहा जाम
दारू जिले के दारू थाना अंतर्गत झुमरा डिपू चौक के पास हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़
दारू : जिले के दारू थाना अंतर्गत झुमरा डिपू चौक के पास हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक 45 वर्षीय उमेश वर्मा उर्फ भोला (पिता यदुनाथ वर्मा) मुफ्फसिल थाना के बन्हप्पा गांव का रहने वाला था। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर झुमरा में एनएच 100 को घंटो जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही दारू सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल और दारू थाना के एएसआई रंजन सिंह, बुधवा उरांव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार उमेश झुमरा से निकल कर अपना घर बन्हप्पा की ओर जा रहा था। उसी दिशा बगोदर से ह•ारीबाग की ओर जा रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उमेश की मौत घटना स्थल पर हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवा को पकड़ने का प्रयास किया परन्तु हाइवा भागने में सफल रहा। गुस्साए लोगों ने झुमरा डिपू चौक के पास एनएच 100 को जाम किया। जाम लगभग दो घंटा तक रहा। जाम कर्ताओं ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही दारू सीओ रामरतन वर्णवाल व दारू थाना से एएसआई नंदेश्वर सिंह दल बल के साथ पहुंच कर जाम हटाने का काफी प्रयास किया परन्तु जाम कर्ताओं ने एक भी नही सुनी। उसके बाद सीओ ने सदर सीओ राजेन्द्र सिंह को इसकी सूचना दी। सदर सीओ राजेन्द्र सिंह के पहुंचने पर जामकर्ताओं से वार्ता कर सरकारी नियम के अनुसार मुआवजा देने की बात कही और जाम को किसी तरह हटवाया। मौके सदर उपप्रमुख ब्रजेश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर वार्ता में शामिल थे।
घर का इकलौता कमाऊ था उमेश
उमेश घर का एकलौता कमाऊ था। उमेश के चार बच्चे है जिनमे तीन लड़की एवं एक लड़का है जिसमे एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है अन्य दो बेटी भी शादी करने योग्य है व बेटा अभी आठ वर्ष का है। घर की काफी दयनीय स्थित है।