आठ वर्षीय अंकित का कुएं में मिला शव
बरही प्रखंड के दुलमहा गांव का लापता आठ वर्षीय अंकित का गावं के हीं एक कुंए में शव ि
बरही : प्रखंड के दुलमहा गांव का लापता आठ वर्षीय अंकित का गावं के हीं एक कुंए में शव मिला है। अंकित पिछले छह दिन से लापता था। गोविद राणा के पुत्र अंकित का शव कुंए में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुंए से जब शव बाहर निकाला गया तो लोगों के मुंह से चीखें निकल गई। बच्चे के पैर में रस्सी बंधा और उसके सर पर चोट के गहरे निशान मिले। मुंह व कई अन्य स्थानों से खून बह रहा था। पानी में रहने के कारण उसके चमड़ी भी उधेड़ गए। अंदाजा लगाया जा रहा था कि निर्दयी और बेरहम हत्यारों ने उसके पैर बांधकर कुंए में फेंक दिया। जिदा कुंए में फेंके जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई और तड़प तड़प कर मर गया। सूचना मिलते ही बरही डीएसपी मनीष कुमारए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे। शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से निकालने के बाद उसे बरही थाना लाया गया। बताया जाता है कि बालक का निर्मम हत्या किया गया है। मृतक के घर से करीब 150 मीटर दूर पर स्थित उनके पड़ोसी मो. इस्तेखार के कुएं से शव को बरामद किया गया। कुआं में इस्तेखार की भाभी पानी भरने शनिवार को गई थी । उसी दरमियान में देखा कि कुएं में एक बालक का शव तैर रहा है। उसके बाद उसने इसकी सूचना अपने घरवालों एवं आसपास के लोगों को दिया। घटना के बाद पुलिस संभावित हंगामा को देखकर अलर्ट पर थी। ज्ञात हो कि पिछले 2 फरवरी से अंकित लापता था। जिसकी खोजबीन में उसके परिजन एवं बरही पुलिस लगातार जुटी थी।
शुक्रवार को खोजी कुत्ता के साथ पुलिस पहुंची थी दुल्महा गावं
अंकित की तलाश में शुक्रवार को बरही पुलिस खोजी कुत्ते के साथ भी खोजबीन के क्रम में दुलमाहा गांव पहुंची थी। कितु बालक का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया। दुल्महा गांव में पिछले दस दिनों में हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व एक अज्ञात युवती का शव मिला था। डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि बरामद किया गया बालक के दोनों पैर बंधा था। प्रथम ²श्या में स्पष्ट है कि बालक का हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।