Move to Jagran APP

विस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ : इरफान अंसारी

हजारीबाग स्थानीय कृष्ण वल्लभ आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष जिला कांग्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:48 PM (IST)
विस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ : इरफान अंसारी
विस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ : इरफान अंसारी

हजारीबाग : स्थानीय कृष्ण वल्लभ आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देव कुमार राज कुशवाहा के अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव हेतु तैयारी बैठक हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सह विधायक जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र डॉ. इरफान अंसारी मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और प्रदेश में गठबंधन की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा को अभिशाप यात्रा की संज्ञा दी। इस बार मोदी लहर काम नहीं आएगी। भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उसे 65 नहीं 20 सीटों पर करना होगा संतोष। पार्टी स्तर पर कहा कि गठबंधन की घोषणा शीघ्र होनी चाहिए ताकि जनता में उहापोह न हो। बैठक की अध्यक्षता करते हुए देव कुमार राज कुशवाहा ने कहा की विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता अपने-अपने कमर को कस लें। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता साजिद अली खान, जोनल प्रवक्ता सच्चिदानंद पांडे, महासचिव अनूप चौरसिया, महामंत्री सदरुल होदा, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, विजय सिंह, दरगाही खान, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, शैलेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राजू यादव, दिलीप कुमार रवि, उपाध्यक्ष मंसूर आलम, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, सेवादल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, सलीम रजा, राजू चौरसिया, निसार उर्फ भोला अंसारी, निसार खान, विश्वास पासवान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष नसीम खान, सचिव सुनील प्रसाद साहू आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.