पीएम के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच बांटे गए फल
हजारीबाग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को सदर विधायक
हजारीबाग : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से स्थानीय सदर अस्पताल सह हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों में भर्ती इलाजरत मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर खुद सादर विधायक मनीष जायसवाल, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, भजपा जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भाजपा नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, भजापा नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रफुल कुमार, भाजपा सदर विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक प्रभारी सतीश पांडेय, निगम के पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डीएस डॉ. अजय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. मेजर पीके सिन्हा सहित अन्य गणमान्य शामिल थे। इधर सदर प्रखंड स्थित सिलवार खुर्द गांव पंहुचकर जगन्नाथ धाम परिसर के समक्ष अवस्थित आड़ा पर में पीपल वृक्ष के नीचे ग्रामीण माता. बहनों के बीच चौपाल लगाकर 65 महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।