इंटर, डिग्री व तकनीकी कॉलेज खोलने की मांग
कटकमसांडी झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा की बैठक प्रखंड के लुपुंग पंचायत क
कटकमसांडी : झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा की बैठक प्रखंड के लुपुंग पंचायत के रणवागड़ा गांव में हुई। अध्यक्षता रामस्वरूप दास ने किया एवं संचालन दीपक राम ने किया। प्रदेश कमेटी से अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, राज्य कमेटी सदस्य राजू रवि, राज्य कमेटी सदस्य दीपक कुमार एवं राज्य कमेटी सदस्य एवं गोपाल दास उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से रनवागड़ा ग्राम कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष रामस्वरूप दास, उपाध्यक्ष दीपक राम, सचिव देवकी रविदास, कोषाध्यक्ष दिलीप एवं संरक्षक के रूप में सीता राम, नारायण राम, कमल राम, महेश राम, योगेश्वर राम, कपिल राम, मनोज राम, मुद्रिका राम को बनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान ने कहा कटकमसांडी बहुत ही पिछड़ा इलाका है और दलित बहुल क्षेत्र है और यहां से शहर आने के क्रम में पढ़ाई करने में काफी परेशानियों का सामना छात्र छात्राओं को करना पड़ता है इसलिए झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा कटकमसांडी प्रखंड में इंटर एवं डिग्री महिला महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक इंजीनियरिग कॉलेज खोलने की मांग माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से करते हैं। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा आपस में सभी मिलजुल कर रहे हैं सुख दुख में साथ दें एवं संगठन से जुड़ कर रहे हैं तभी हम लोगों का विकास होगा।